डी. डी नगर का छात्र भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान से पुररस्कृत
अंतर्राष्ट्रीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नागपुर शिक्षण मंडल द्वारा संचालित श्री दादा साहेब धनवटे नगर विद्यालय के कक्षा आठवीं क के छात्र हुमेंद्र रंगलाल पटले ने नागपुर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला को गौरान्वित किया है l छात्र की इस उत्कृष्ट सफलता पर मैनेजमेंट, शाला की प्राचार्या सौ.माधुरी यावलकर, पर्यवेक्षिका सौ. सुषमा पंचभाई, हायस्कूल इंचार्ज कीर्ति बल्कि, छात्र को तैयार करने वाली हिंदी शिक्षिका सौ. नीलम वीरानी एवं समस्त शिक्षकों ने उसका अभिनंदन किया है l इस परीक्षा में शाला की कक्षा 5 वीं से 12वीं तक के लगभग 100 छात्र-छात्राएँ सहभागी हुए थे l जिसमें से 61 छात्रों को उत्कृष्ट स्थान और 32 छात्रों को श्रेष्ठ स्थान और 7 छात्रों को सामान्य स्थान प्राप्त हुआ है l
पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, नंदनवन,नागपुर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नागपुर महानगर की शिक्षण सभापति श्रीमती संतोषी देवी लढ्ढा थीं।
उपरोक्त सभी विचारों से छात्रों को प्रेरित कर, शाला की प्राचार्या सौ.माधुरी यावलकर एवं पर्यवेक्षिका सौ. सुषमा पंचभाई ने छात्रों से आग्रह किया है किआगे भी इसी तरह की परीक्षाओं में सहभागी होकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञान को आत्मसात कर शाला की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएँ l


0 Comments